रातों-रात 50 पेड़ सागौन का काट कर उठा ले गए माफिया विभाग बेखबर
रातों-रात 50 पेड़ सागौन का काट कर उठा ले गए माफिया विभाग बेखबर
संतकबीरनगर। वन रेंज धनघटा अंतर्गत ग्राम छितही में लकड़ी माफियाओं द्वारा पिछले बृहस्पतिवार को सागौन का 50 पेड़ रातों-रात मशीन से काट कर उठा ले गए जानकारी कब हुई जब शनिवार को डेढ़ साल पेड़ के कुत्तों को जेसीबी मशीन से खुदवा कर छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी के बाद भी वन विभाग बेखबर है जिससे पर्यावरण के दुश्मनों के हौसले बुलंद है। थाना क्षेत्र के ग्राम छितही में वन माफियाओं द्वारा अंधेरी रात का फायदा उठाकर गांव के किनारे सुनसान जगह से सागवान के हरे 50 वृक्ष को रातों-रात काटकर ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर उठा ले गये जानकारी देने के बाद भी वन विभाग नहीं पहुंच पाया। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्रीय वन दारोगा विजय यादव ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं है फिर भी जांच कर विधिक आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
