युवाओं को नशे से दूर रहने की है जरुरत-अपर जिला जज

Jan 12, 2026 - 19:05
युवाओं को नशे से दूर रहने की है जरुरत-अपर जिला जज

युवाओं को नशे से दूर रहने की है जरुरत-अपर जिला जज


-राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मना विवेकांनद जयंती


संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में विगत एक सप्ताह से मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकांनद जयंती के अवसर पर नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल बढ़या माफी सेमरियावा में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में हुआ। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में युवाओं को नशे से दूर रहने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे हैं।

12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र, अनुशासन और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा सप्ताह जनपद में विगत एक सप्ताह से मनाया जा रहा है। उन्होंने प्राधिकरण के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र व छात्राओं के तरफ से विभिन्न नाट्य मंचन कर नशे से दूर रहने की सीख दिया।

कार्यक्रम में महेश एंड पार्टी के द्वारा संगीत के माध्यम से नाटक प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुनीरूल हसन चैधरी, सह प्रबंधक एजाज मुनीर, एडवोकेट जहीर अहमद, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जियाउद्दीन समेत काफी संख्या में विद्यालय के छात्र व छात्राएं व अन्य लोग उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952