युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम के लिए सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेहंदावल पुलिस नें मु0अ0सं0 252/2026 धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त विनोद यादव पुत्र गणेश यादव निवासी ग्राम गगनई राव थाना मेंहदावल को रविवार को गगनई राव से गिरफ्तार किया। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा रविवार को थाना मेंहदावल पर उक्त अभियुक्त के खिलाफ पीड़ित के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना मेंहदावल पुलिस नें गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, दीवान मुरली मनोहर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

