युवती को भगाने के आरोप में बाल अपचारी गिरफ्तार
युवती को भगाने के आरोप में बाल अपचारी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़िता की मॉ नें बीते 25 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बाल अपचारी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 676/2026 धारा 87,137(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लाल बिहारी निषाद, सिपाही विशाल सिंह, सत्यम सिंह, ज्योति पासवान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

