युवती को भगाने के आरोप में पुलिस ने युवक को भेजा जेल
युवती को भगाने के आरोप में पुलिस ने युवक को भेजा जेल
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर युवती को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार किया तथा, अपहृता बरामद किया। कोतवाली पुलिस जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित नें बीते 2 अगस्त को 2026 को कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त तबरेज पुत्र नईम उर्फ भकोले निवासी मड्या के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराया था। शिकायती पत्र में लिखा था कि पीड़िता की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मु0अ0स0 0711/2026 धारा 87/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त तबरेज पुत्र नईम उर्फ भकोले को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धु्रवनरायण यादव, दीवान हरिनरायन प्रसाद मनोज कुमार सिंह, महिला सिपाही प्रतिक्षा यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

