मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद दो पर केस
मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद दो पर केस
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया जिसमें दो लोगों को चोटें आई जिसका इलाज सीएचसी बेलहर में कराया गया उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में सरिता पत्नी बालगोविन्द कुमार निवासी नगर पंचायत बेलहर कला वार्ड नंबर चार ने लिखा है कि शनिवार की देर शाम मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया जिसमें जेठ अरविन्द उर्फ जयगोविन्द पुत्र स्व०सुखई प्रसाद व सोनी उर्फ संध्या पत्नी अरविन्द उर्फ जयगोविन्द हमारे पति को भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा हाकी से मुझे व पति बाल गोविन्द सासु इन्द्रावती पत्नी स्व० सुखई को मारने पीटने लगे जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए जिनका इलाज बेलहर सीएचसी में कराया गया उक्त घटना की तहरीर बेलहर थाने पर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार ने बताया कि ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
