मेले का उद्घाटन चेयरमैन अनवरी बेगम व महंत विचारदास ने फीता काटकर किया
मेले का उद्घाटन चेयरमैन अनवरी बेगम व महंत विचारदास ने फीता काटकर किया
मगहर/संतकबीरनगर। इस परम्परागत खिचड़ी के मेले का उद्घाटन कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास व नगर चेयरमैन अनवरी बेगम के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। श्रद्धालुओं को खिचड़ी चढ़ाने में कोई समस्या न हो इसकी पूरी तैयारी नगर प्रशासन व कबीर मठ के लोगों ने कर ली है। जिनको अलग अलग जिम्मेदारियां बांट दी गई है। मेले का उद्घाटन करते हुये महंत विचार दास ने कहा कि खिचड़ी सात्विक और आसान भोजन होता है। खिचड़ी चढ़ाना एक भारतीय परंपरा है। सद्गुरु कबीर ने सदैव प्रेम, मानवता और साम्प्रदायिक एकता की बात की है। उनकी वाणी को आत्मसात कर जीवन को सुखमय बना सकते हैं। इसके साथ ही उनकी वाणी अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। आज के परिवेश में कबीर के वाणी की बहुत महत्ता है। उन्होंने लोगों में प्रेम, करुणा, दया, का भाव मानव में जगे ऐसी अपेक्षा की है। चेयरमैन अनवरी बेगम ने मकरसंक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि श्रद्धालुओं को आस्था की खिचड़ी चढ़ाने में कोई भी परेशानी नहीं होने पायेगी। मेले की साफसफाई पर नगर प्रशासन लगा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के लोग अपना काम बखूबी अंजाम दे रहे हैं। श्रद्धालु मेले का भी लुत्फ उठायें। चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी ने पर्व की बधाई देते हुये कहा कि स्थानीय या बाहर से आये दुकानदारों को कोई भी असुविधा नहीं होने पायेगी। परन्तु वे अपने निर्धारित स्थान पर ही दुकानों को लगायें। जिससे आने जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर संत डाक्टर हरिशरण शास्त्री, अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह,संत केशव दास, संत अरविंद दास शास्त्री, अवधेश सिंह, विनोद दास, चैकी इंचार्ज मनीष जायसवाल, अहमद अली, अतुल श्रीवास्तव, चंदन सैनी, मोहम्मद असअद, संत सेवक दास आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
