मेंहदावल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में ईंट-पत्थर से हमला, तीन घायल चार पर मुकदमा दर्ज
मेंहदावल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में ईंट-पत्थर से हमला, तीन घायल चार पर मुकदमा दर्ज
मेंहदावल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में ईंट-पत्थर से हमला, तीन घायल चार पर मुकदमा दर्ज
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनई बाबू मोहल्ले में रविवार की शाम आपसी विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा और मामला देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने तक पहुँच गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के संबंध में मिली तहरीर के अनुसार स्थानीय निवासी गौरी पत्नी हरिश्चंद्र ने बताया कि उनकी छोटी पुत्री बरखा घर के बाहर अपने परिजनों से बात कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ले की ही पिंकी समेत अन्य लोगों ने इसे लेकर बिना किसी स्पष्ट कारण के तंज कसने और गाली-गलौज शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष द्वारा मना करने पर विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद पिंकी अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट-पत्थर फेंकने लगी, जिससे साधना, राजू और महेश्वरी घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग बीच-बचाव को दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिंकी, कपूरी, मुकेश और राज निवासी गगनई बाबू मोहल्ला के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और पथराव की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, “घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बयान लिए जाएंगे और तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
