माउंट वैली एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
माउंट वैली एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
-मेधावी छात्रों को साइकिल सहित मिले सैकड़ों उपहार
मगहर/संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर में स्थित माउंट वैली एकेडमी में रविवार को वार्षिक रिजल्ट उत्सव एवं पुरस्कार वितरण बड़े ही हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प अर्पित उद्घाटन किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि दिनेश बहादुर श्रीवास्तव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अनुशासन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि आशा श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं होता, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र होता है। यहां बच्चों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो उनके भविष्य को उज्जवल बनाता है।
वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों, लोक नृत्य और आधुनिक प्रस्तुतियों का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष प्री-प्राइमरी वर्ग से रुद्रांश श्रीवास्तव, प्राइमरी वर्ग से जिकरा नूर तथा अपर प्राइमरी वर्ग से अंसा अफाक ने स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय परिवार द्वारा इन तीनों मेधावी छात्रों को विशेष रूप से साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नर्सरी वर्ग से रुद्रांश श्रीवास्तव, अबन अली, अनबिया अंसारी, आरुषि निषाद और अनैया फातमा को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।
एलकेजी वर्ग से मोहम्मद ताबीश अंसारी, आराध्या निषाद, मोहम्मद हमद , वेदांशी विश्वकर्मा और आदर्श का ओम श्री को क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। युकेजी से आयरा फातिमा, दिव्यांश श्रीवास्तव, सिद्धि, अलीना और युवंश गुप्ता,कक्षा प्रथम से कृष्णा श्रीवास्तव, मोहम्मद अयान, प्रखर चौधरी, शिवम और श्याम फिरदौस, कक्षा द्वितीय से जिकरा नूर , इशिता, आकृति सिंह, अंकित,आदर्श यादव और कक्षा तृतीय से मोहम्मद अल्तमा, समृद्धि, अर्सलन खान, जिकरा खातून और सार्थक श्रीवास्तव कक्षा चार से निधि,खान रियान आलम,मानस पांडे, सार्थक उपाध्याय और आतिक अहमद, कक्षा पांच से मोहम्मद अहमद, आरया यादव, अमीना खातून, दीपांकर मौर्य और आदित्य राज,कक्षा छः अंशिका कुमारी, कुमारी मानसी, सोनाक्षी पांडे, आदर्श कुमार और सत्यम त्रिपाठी कक्षा सात से सिद्धि, अंकित यादव, कृष्णा गुप्ता, बसिरा बद्र और श्रेया,कक्षा आठ से अंशा अफ़ाक़,अमन यादव, नंदिनी,आकृति मौर्य और श्रेया मौर्य को पुरस्कार प्रदान किए गए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अत्रेश कुमार श्रीवास्तव एवं उपप्रबंधक नितेश श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव,बाबुल्लाह, रजनीश मिश्रा, जनार्दन सिंह, किरन श्रीवास्तव, शिवम् मिश्रा, कंचन श्रीवास्तव, लक्ष्मी, श्वेता शुक्ला, श्यामलता त्रिपाठी, अंजली, सकीना, उजमा, निशा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजली विश्वकर्मा एवं बेनजीर बद्र ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
