मनैतापुर में अंबेडकर मूर्ति प्रकरण नई मूर्ति स्थापित, प्रशासन सतर्क
मनैतापुर में अंबेडकर मूर्ति प्रकरण नई मूर्ति स्थापित, प्रशासन सतर्क
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के मनैतापुर में अज्ञात लोगों द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को मंदिर परिसर से बाहर निकालकर झाड़ियों में फेंक देने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नई प्रतिमा स्थापित करा दी। नई पांच फीट की अंबेडकर मूर्ति की स्थापना पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह, बेलहर थाना प्रभारी अनिल कुमार, समाजवादी पार्टी नेता जयराम पांडेय, समशाद आलम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिकारीयों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारीयों ने साफ किया कि ऐसे कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
