मगहर स्थित कबीर ऑडिटोरियम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मगहर स्थित कबीर ऑडिटोरियम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
-अग्निशमन दल ने पाया काबू; एडीएम व एएसपी ने किया घटनास्थल का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र मगहर स्थित कबीर ऑडिटोरियम में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग नें तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अपनी टीम और फायर टैंकरों के साथ मौके पर पहुँचे। अग्निशमन दल नें फायर टैंकर से पंपिंग कर आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया। टीम की सूझबूझ से आग को ऑडिटोरियम के अन्य हिस्सों में फैलने से समय रहते रोक लिया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना पाकर अपर जिलाधिकारी खलीलाबाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक नें तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और संबंधित सुरक्षा मानकों की जाँच के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की विस्तृत जाँच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
