भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही नीतियों का होगा दमन- रोहित पाण्डेय
भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही नीतियों का होगा दमन- रोहित पाण्डेय
-रोहित पाण्डेय का सपाईयों नेें किया ऐतिहासिक स्वागत
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व लोक सभा प्रत्याशी रोहित पाण्डेय का शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा एैतिहासिक स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रोहित पाण्डेय ने कहा कि जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं नें एैतिहासिक स्वागत किया है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से देश व प्रदेश की जनता परेशान है आये दिन नोटबंदी, लाकडाउन, गैस की किल्लत, पेट्रोल डीजल की किल्लत जैसी तमाम समस्याए है जो आम जनता को परेशान कर रही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की जनता आने वाले विधान सभा 2027 के चुनाव में इस दमन कारी सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना लिया है। उन्होने कहा कि पार्टी के निर्देशो का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करेंग। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबृक्ष यादव, इन्दल यादव, फूलचन्द्र यादव, रमेश यादव, चन्द्रभूषण पाण्डेय, बृजभूषण पाण्डेय, अंकिता बाबी, राम अशीष यादव, राम दरश यादव, भोला चौधरी, जाहिद अली, विनोद यादव, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
