बोलेरो और पिकअप की भिड़ंत दो की मौत
बोलेरो और पिकअप की भिड़ंत दो की मौत
संतकबीरनगर। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बघुआ गांव के पास बोलेरो और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार यात्री इमलियाहवा गांव (राजेडीहा) से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर मुंबई जाना था। बोलेरो में एक ही परिवार के कुल 7 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन बघुआ गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही पिकअप वाहन से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई।हादसे में बोलेरो चालक सलाहु और एक वर्ष का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।घायलों में आसीम 20 वर्षीय, हमीदा, सीपु, हफीज उल्लाह और सद्दाम समेत 6 लोग शामिल हैं। घायल सद्दाम ने बताया कि सभी लोग मुंबई रोजी-रोटी के सिलसिले में जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को जानकारी दी। तीन एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कराया तथा दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
