प्रसूता की मौत पर हंगामा, अस्पताल संचालक फरार, पुलिस ने शव भेजा पीएम के लिए
प्रसूता की मौत पर हंगामा, अस्पताल संचालक फरार, पुलिस ने शव भेजा पीएम के लिए
प्रसूता की मौत पर हंगामा, अस्पताल संचालक फरार, पुलिस ने शव भेजा पीएम के लिए
-नगर पंचायत बेलहर कला क्षेत्र का मामला
-परिजनो ने जमकर किया हंगामा, सीओ समेत दो थाने की मौके पर पहुंची फोर्स
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर दो थानों की पुलिस, क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।
घटना के बाद अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। एहतियातन पुलिस ने अस्पताल पर ताला लगवाकर सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलहर नगर पंचायत में संचालित ए.एस. अस्पताल में शुक्रवार रात सुनैना (30 वर्ष) पत्नी प्रदीप, निवासी ग्राम कटया, थाना बेलहर, संतकबीरनगर को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। महिला की डिलीवरी के बाद कुछ ही समय में उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि, दुधमुंही बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रसूतिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और छोटे बच्चे के सिर से मां का साया उठ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं और पति प्रदेश में मजदूरी करने गया था। बेलहर थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
