पॉच अभियुक्तों को अवैध असलहों, कारतूसों और दो बाइकों के साथ कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दबोचा 

Jun 13, 2026 - 16:45
पॉच अभियुक्तों को अवैध असलहों, कारतूसों और दो बाइकों के साथ कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दबोचा 

पॉच अभियुक्तों को अवैध असलहों, कारतूसों और दो बाइकों के साथ कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दबोचा 


संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे व प्रभारी एसओजी रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पॉच नफर अभियुक्तगण नितेश चौरसिया पुत्र रामकेश निवासी मुस्तफाबाद उर्फ मलउर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर, सत्यम चौरसिया पुत्र रविप्रताप निवासी मुस्तफाबाद उर्फ मलउर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर, कृष्णा यादव पुत्र लवकुश निवासी ऊनखास (ओनिया) थाना कोतवाली खलीलाबाद, रुद्र प्रताप यादव पुत्र विद्यासागर निवासी रानूखुर्द थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर, रोहित कुमार गोड पुत्र लालमन निवासी गौरा रोहारी थाना कलवारी जनपद बस्ती हा0मु0 पटखौली थाना कोतवाली खलीलाबाद को एक पिस्टल 32 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस व एक मिस फायर कारतूस 32 बोर, 3 तमंचा 315 बोर एवं 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अवैध तमंचा 12 बोर एवं 1 जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं जामा तलाशी से 3 मोबाइल एवं 750/रु0 तथा 2 मोटर साईकिल के साथ बनकटिया गांव के पश्चिम स्थित बाग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व अवैध असलहों व कारतूसों की बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 513/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया तथा बरामद दोनो मोटर साइकिलों के कागजात प्रस्तुत नहीं किये जाने पर नियमानुसार पुलिस कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताये कि साहब हम लोगों के कब्जे से जो तमंचा, पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है, वह हम लोगो नें दो अलग-अलग लोगों से खरीदी है। इन असलहों का प्रयोग हम लोग डरा धमका कर अपराध करने के लिए करते हैं। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी बघौली, उपनिरीक्षक ध्रुव नरायण यादव, धर्मनाथ यादव, दीवान हरि नरायण प्रसाद, रामरतन, सिपाही सूर्यप्रकाश, आकाश यादव, धर्मेन्द्र कुमार,    प्रभारी एसओजी रजनीश राय, दीवान अनुप राय, सिपाही दीपक सिंह, सर्वेश मिश्रा, शुभम कुमार, विवेक मिश्रा, ज्ञानप्रकाश सिंह सर्विलांस सेल मौजूद रहे। एसपी संदीप कुमार मीना नें गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रुपया नगद पुरस्कार देने की घोषणा किया।’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952