पूर्व प्रधान पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पूर्व प्रधान पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
सेमरियावां/संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर सालेहपुर के एक व्यक्ति पर नाबालिग लड़की के हाथ पकड़कर छेड़खानी व बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना दुधारा क्षेत्र के गांव सिंगारपुर निवासी मोहम्मद आमिर पुत्र हुसेन अहमद ने स्थानीय पुलिस को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में लिखा है कि सालेहपुर निवासी सय्यद मोहम्मद अशरफ समनानी पुत्र सय्यद गुलाम जिलानी पर वादी की 15 वर्षीया पुत्री के हाथ पकड़कर छेड़खानी व बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा ने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर मु.अ.सं 3/26 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
