पुलिस नें अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 1 तमंचा 1 कारतूस 315 बोर बरामद
महुली पुलिस नें आर्म्स एक्ट में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस नें मु0अ0सं0 132/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महुली में अभियुक्त अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र दिलीप निवासी पोखरनी थाना नगर जनपद बस्ती को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि बीते 12 अप्रेल 2026 को थाना महुली पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान हरपुर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक अशोक कुमार, दीवान आनन्द दूबे, शम्स तबरेज मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
