पुरानी रंजिश में मारपीट, 22 लोगों पर केस दर्ज

Apr 27, 2026 - 19:04
पुरानी रंजिश में मारपीट, 22 लोगों पर केस दर्ज

पुरानी रंजिश में मारपीट, 22 लोगों पर केस दर्ज


संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के थरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार शाम शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और जमकर हमला किया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गांव निवासी नीरज दूबे अपने आरओ प्लांट से पानी सप्लाई करने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वह मौके से बचकर अपने घर पहुंचे, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। पीड़ित के अनुसार, कुछ ही देर बाद हमलावर 10-15 लोगों के साथ लाठी-डंडे और सरिया लेकर उनके घर पहुंच गए और अंदर घुसकर नीरज दूबे, उनके भाई राकेश दूबे व उमाकांत दूबे को बेरहमी से पीट दिया। हमले में राकेश दूबे के सिर में गंभीर चोट आई और कान भी जख्मी हो गया, जबकि अन्य दोनों भी घायल हुए हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि एक आरोपी ने खुद को सिपाही बताते हुए फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में 8 नामजद और 15 अज्ञात समेत कुल 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, यह आपसी विवाद का मामला है और दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952