पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, कार्रवाई की मांग
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, कार्रवाई की मांग
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के कचहरा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज सीएचसी बेलहर में कराया उक्त मामले में पीड़िता ने बेलहर पुलिस को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग किया है। दिए गए शिकायती पत्र में मनोरमा चैधरी पुत्री राजकुमार चैधरी निवासी कचहरा ने लिखा है कि शुक्रवार की शाम घर पर मेरे चाचा लालचंद चैधरी, राज कुमार चैधरी, अमित कुमार व मालती देवी के साथ बैठे हुए थे। इसी बीच जीत बहादुर यादव, लालमन, मुन्नर, विरेन्द्र व बीरबहादुर गोलबंद होकर घर पर पहुंच गए तथा गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे जिसमें मेरे चाचा लालचंद को गंभीर चोटें आईं जिसका इलाज सीएचसी बेलहर में कराया गया पीड़िता ने उक्त मामले की शिकायत बेलहर थाने पर करके कार्रवाई करने की मांग किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
