नाबालिग बालक का अपहरण करने के मामले में अभियुक्ता गिरफ्तार
क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती नें कार्यवाही करते हुए बुधवार को थाना बेलहरकला पर पंजीकृत मु0अ0स0 131/2026 धारा 137(2), 127(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता सीमा पत्नी कुलदीप राव निवासी लोहरौली थाना बेलहरकला को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादी द्वारा बीते 10 मई 2026 को थाना बेलहरकला पर उक्त अभियुक्ता के विरुद्ध वादी के नाबालिग पुत्र को अपहृत कर कही लेकर चले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इन्द्रेश गौड़, महिला आरक्षी अंजूलता व रि0म0का0 अंजली तिवारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
