नवागत खंड विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार
नवागत खंड विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार
-विकास कार्यो में शिथिलता बर्दाश्त नही- अखिलेश कुमार
सन्तकबीरनगर। विकास खण्ड पौली में नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी और सीरम फेलो अंकित तिवारी ने पुष्पगुच्छ (बुके) और पवित्र ग्रंथ भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया और ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और गति के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा, विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा व समयबद्धता के साथ जनता की समस्याओं का निस्तारण करें, ताकि विकास खंड को उन्नति के नए शिखर पर ले जाया जा सके। इस मौके पर अंकित तिवारी (ब्ड फेलो) जितेंद्र त्रिपाठी, विश्वविजय पांडेय दीपक सिंह (अकाउंटेंट) उदय सिंह समस्त ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

