नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिले में हाई अलर्ट 

Dec 31, 2025 - 19:25
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिले में हाई अलर्ट 

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिले में हाई अलर्ट 
-डीएम व एसपी ने दिया आवश्यक निर्देश


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु हाई अलर्ट मीटिंग आयोजित की गई। पुलिस लाइन सभागर कक्ष की बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चैकी प्रभारी एवं संबंधित अधिकारीगण/कर्मचारीगण को गूगल मीट के माध्यम से आवश्यक-दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद में हाई अलर्ट रखते हुए सतत पुलिस गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश। टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय अपराधियों की निरंतर निगरानी एवं सत्यापन के निर्देश। नव वर्ष के अवसर पर किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग एवं अपराध पर कड़ी नजर रखने के आदेश। वांछित अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश। संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश। ग्राम सुरक्षा समिति के माध्यम से अलाव पर चर्चाध् जनसहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु डायल 112 एवं कंट्रोल रूम को सतर्क रखने के निर्देश। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नव वर्ष के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय पुलिस अधीक्षक वाचक राम आशीष यादव पुलिस अधीक्षक पीआरओ0 दुर्गेश पाण्डेय उपस्थित रहे साथ ही साथ समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष/चैकी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण गूगल मीट के माध्यम से जुड़े रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952