नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह की गठित टीम नें मु0अ0सं0 112/2026 धारा 64(2)(उ), 115(2) , 351(2) बीएनएस व 5स/6 पाक्सो एक्ट थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त राकेश शर्मा पुत्र गोविन्द्र शर्मा निवासी तुनियहवा थाना मेंहदावल को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। थानाध्यक्ष मेंहदावल नें बताया कि पीड़ित द्वारा दिनाँक 29 मार्च 2026 को थाना मेंहदावल पर वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त उपरोक्त द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना मेंहदावल पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए, त्वरित कार्यवाही करते हुए सोमवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, दीवान मोती लाल यादव, सिपाही अनुराग सिंह, मंजू निषाद मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
