धनघटा थाने में सड़ी 1016 लीटर अवैध शराब नष्ट, संक्रमण की आशंका टली

Feb 23, 2026 - 17:57
धनघटा थाने में सड़ी 1016 लीटर अवैध शराब नष्ट, संक्रमण की आशंका टली

धनघटा थाने में सड़ी 1016 लीटर अवैध शराब नष्ट, संक्रमण की आशंका टली
धनघटा/संतकबीरनगर। थाना धनघटा के मालखाना में लंबे समय से जमा आबकारी अधिनियम से संबंधित अवैध कच्ची शराब को आखिरकार प्रशासनिक आदेश पर नष्ट करा दिया गया। बरसात, सीलन और चूहों द्वारा क्षति के कारण शराब से दुर्गंध व रिसाव हो रहा था, जिससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई थी। प्रशासन को दी गई रिपोर्ट में बताया था कि थाना मालखाना छोटा होने के कारण वर्ष 2025 में दर्ज आबकारी अधिनियम के 103 मुकदमों से संबंधित कुल 1016.800 लीटर अवैध कच्ची शराब सुरक्षित रखना संभव नहीं रह गया था। अधिकांश मामलों में तनकी परीक्षण के बाद आरोप पत्र अथवा अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित की जा चुकी थी। उपजिलाधिकारी धनघटा के आदेश पर रविवार को तहसीलदार धनघटा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा, प्रधान लेखक सहित थाना स्टाफ और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार गड्ढा खोदकर पूरी शराब को उसमें गिराकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में की गई। अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते निस्तारण न किया जाता, तो सड़ी शराब से गंभीर संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था। निस्तारण के बाद अब थाना परिसर और आसपास के क्षेत्र को राहत मिली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जब्त आबकारी माल का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनस्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952