दो पक्षों में मारपीट पांच घायल, चार पर केस दर्ज

Dec 22, 2025 - 17:00
दो पक्षों में मारपीट पांच घायल, चार पर केस दर्ज

दो पक्षों में मारपीट पांच घायल, चार पर केस दर्ज


नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सेदुरिया में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। घटना की लिखित तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर रविवार देर शाम चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। प्रथम पक्ष अशोक पुत्र भालचंद्र ने तहरीर में लिखा है कि वह शुक्रवार को घर से खलीलाबाद अपने नए मकान पर जा रहे थे तभी गांव के एक युवक अपने कुछ सहयोग के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज देने लगे और उन्हें मारपीट करके घायल कर दिया तभी घर से उनका बेटा अमन व पत्नी अमरावती देवी पहुंची हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट का घायल कर दिया।

जिससे उनके बेटे अमन को गंभीर चोटें आई है पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही दीप नारायण पुत्र राम अवध, धर्मजीत पुत्र राम अवध ,अखिलेश पुत्र दीप नारायण, रत्नेश पुत्र दीप नारायण के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष दीप नारायण पुत्र राम अवध का कहना है कि पहले हमला अशोक पुत्र भालचंद्र ने उनके ऊपर किया और उन्हें मारपीट के घायल कर दिया दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी थी लेकिन अधिक चोट लगने के वजह से अशोक पुत्र भालचंद्र की तहरीर पर उक्त चारों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है शीघ्र ही आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952