दुधारा पुलिस नें लूट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
दुधारा पुलिस नें लूट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
-एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतुस 315 बोर, लुट का चार अदद कान का झाला पीली धातु, एक मोटरसाइकिल बरामद
संतकबीरनगर। बीते 31 दिसम्बर को वादिनी मीना वर्मा पत्नी स्व0 ओम प्रकाश वर्मा निवासी लोहरौली बाजार ठकुराई थाना दुधारा थाना दुधारा पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी प्रकाश ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान लोहरौली ठाकुराई बाजार में है, बीते 30 दिसम्बर 2025 को लगभग 4ः30 बजे शाम में मेरी दुकान पर एक व्यक्ति आया था जो मुझसे सोने की जेवर लेने की बात कहा मैंने उसे जेवर तौल के दिखायी। उसके बाद उसने मुझसे दाम पूछा मैं जेवर की कीमत बतायी तो उसने कहा मेरे पास पैसा कम है मै कल आऊंगा।
बीते 31 दिसम्बर 2025 को समय करीब 4ः45 शाम को वह व्यक्ति पुनः मेरी दुकान पर आया मुझसे सोने का जेवर लेने को कहा मैं 4 जोडा कान का झाला तौलकर दिखाई। उस व्यक्ति ने अपने हाथ में आभूषण लेकर देखने लगा तथा हाथ में बंदूक दिखाते हुए जेवर लेकर फरार हो गया। जब तक मैं शोर-शराबा कि वह भागने में सफल रहा। उक्त सूचना के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 2/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना दुधारा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बृहस्पतिवार को उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त एक अभियुक्त को बंगाली रोड लोहरौली के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतुस 315 बोर, लुट का चार अदद कान का झाला पीली धातु, एक मोटरसाइकिल व गिरफ्तार एक अभियुक्त संबंधित मु0अ0सं0 2/26 धारा 309(4) बीएनएस थाना दुधारा व अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा व कारतुस बरामद होने के आधार पर बढ़ोत्तरी धारा 317(2), बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को लोहरौली ठाकुराई बाजार में प्रकाश ज्वेलर्स की दुकान पर शाम के समय जेवर खरीदने के बहाने से गया था जहाँ से 4 जोड़ा कान का झाला लेकर तमंचा दिखाते हुए भाग गया। मुझे दुकानदार व राहगीरों के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया किन्तु मैं अपने मोटरसाइकिल संख्या यूपी 58 एम 6001 से मौके देखकर भाग गया। मेरा कोई आय का स्रोत नहीं है मैं आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अपराध करके धन अर्जित कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता हुँ। उससे तमंचा रखने के सम्बन्ध में अधिकार पत्र माँगा गया तो कोई भी कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा, उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव, दीवान राजेश प्रसाद, प्रदीप सिंह, सिपाही रंजन कुमार सिंह, भूपेन्द्र दूबे, दीपक सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
