डीजे संचालकों को कराया गया नोटिस तामील
डीजे संचालकों को कराया गया नोटिस तामील
- डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने किया बैठक
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना परिसर में आगामी होली एवं रमजान त्यौहार के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीजे संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के समस्त डीजे संचालक उपस्थित रहे। सभी डीजे संचालकों को विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए नोटिस तामील कराए गए तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दण्डात्मक कार्यवाही की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि बैठक का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखना तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना है। बैठक के दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार रात्रि 10ः00 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों/डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए है। सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, मंदिरों एवं आवासीय क्षेत्रों में निर्धारित डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे। बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी प्रकार का डीजे संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। थानाध्यक्ष ने चेताया कि अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही निर्धारित समयावधि में कार्यक्रम करे। होली के जुलूसों एवं रमजान के दौरान नमाज के समय विशेष संवेदनशीलता बरते, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया। किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ, सांप्रदायिक अथवा आपत्तिजनक गीतों के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए। सभी डीजे संचालकों को विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए नोटिस तामील कराए गए तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दण्डात्मक कार्यवाही की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी संचालकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। त्यौहारों के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर सहमति बनी। सभी डीजे संचालकों द्वारा शासन-प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आश्वासन दिया गया। थाना प्रभारी महुली द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि किसी भी स्थान पर नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के पावन अवसर पर आपसी भाई चारा, प्रेम, सौहार्द एवं शांति बनाए रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
