डीएम, सीडीओ व भारी संख्या में रसोईयों की उपस्थिति में रसोईयों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डीएम, सीडीओ व भारी संख्या में रसोईयों की उपस्थिति में जनपद में रसोईयों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
-मुख्यमंत्री द्वारा मिड-डे मील रसोईयों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किये जाने का किया गया शुभारंभ
-कार्यक्रम में उपस्थित सबसे बुजुर्ग एवं सबसे कम उम्र की रसोईयां को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत मिड-डे मील रसोईयों को एक साथ चार योजनाओं/सुविधाओं से लाभान्वित किये जाने की घोषणा की गयी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 3 लाख 53 हजार से अधिक मिड-डे मील रसोईयों का मानदेय रूपये 2 हजार प्रति माह से बढ़ा कर रूपये 3 हजार प्रतिमाह किये जाने की घोषणा की गयी साथ ही साथ मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के रसोईयों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किये जाने का किया गया शुभारंभ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा रसोईयों को ड्रेस/साड़ी हेतु मिलने वाली वार्षित धनराशि रूपये 500 से बढ़ाकर रूपये 1000 करने की घोषणा की गयी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा रसोईयों को 2 लाख रूपये की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया के साथ एमओयू का निष्पादन/हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों को मानदेय वृद्धि, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा का प्रतीकात्मक चेक एवं चिकित्सा कार्ड तथा ड्रेस किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने समस्त रसोईयां बहनों को रक्षाबन्धन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन त्योहार से ठीक पहले हमारे प्रदेश के समस्त रसोईयां बहनों को प्रदेश सरकार द्वारा उपरोक्त 4 उपहारों का सौगात दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं कुशल मार्ग दर्शन में प्रदेश सरकार अपनी जनता के लिए 18 घण्टा कार्य करते हुए उनकी सुख, सुविधा एवं समृद्धि के साथ-साथ उनकी जीवन शैली उन्नत बनाने की दिशा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय का मॉडल भी आने वाला है। मुख्यमत्री ने कहा कि जिस देश का बचपन स्वस्थ होगा उसी देश का भविष्य भी स्वस्थ एवं समर्थ होगा। उन्होंने प्रदेश में ‘‘नकल मुक्त-अकल युक्त’’ शिक्षा प्रणाली की नई व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज विद्यालयो में डिजिटल लाईब्रेरी, स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं बच्चों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत की सोच की आधारशिला शिक्षा ही है, शिक्षा की उपेक्षा कर हम एक विकसित राष्ट्र की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसी क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, विधायक खलीलाबाद प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में मिड-डे मील रसोईयों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी अतिथिगणों एवं अधिकारीगणों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारीगणों, शिक्षकों, अनुदेशकों एवं रसोइयों सहित उपस्थित अन्य संभ्रांत नागरिकगणों द्वारा देखा और सुना गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का प्रतीकात्मक कार्ड व शॉल/अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सबसे बुजुर्ग एवं सबसे कम उम्र की रसोईयां को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगणों, रसोईयों, शिक्षकों एवं मीडिया का आभार एवं सरकार द्वारा रसोईयों के मानदेय में वृद्धि एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना सहित एक साथ 4 योजनाओं/सुविधाओं से आच्छादित किये जाने के निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समस्त रसोईयों को शुभकामनाएं दिया तथा कहा कि आज प्रदेश सरकार की उक्त योजनाओं के शुभारम्भ से जनपद की 3189 रसोईयों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद महेन्द्र प्रसाद, जनार्दन, खण्ड शिक्षा अधिकारी सेमरियांवा अशीष सिंह, डी0सी0 एम0आई0एस0 बजरंगी लाल, जिला समन्यवक रजनीश वैद्य सहित भारी संख्या सम्मानित रसोईयां बहने उपस्थित रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

