डीएम ने थाना मेहदावल का किया निरीक्षण
डीएम ने थाना मेहदावल का किया निरीक्षण
डीएम ने थाना मेहदावल का किया निरीक्षण
-पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई सहित अन्य संबंधित बिंदुओं पर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आगामी पर्व होली व रमजान, ईद के दृष्टिगत आज जनपद के थाना मेहदावल में पीस कमेटी की मीटिंग की गई, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति/ग्राम प्रधान व अन्य काफी संख्या में लोगों ने पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया। शान्ति समिति की बैठक के दौरान डीएम द्वारा लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित शांति समिति के सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा त्योहारों को शांति एवं भाईचारे के माहौल में सकुशल संपन्न करने हेतु आश्वस्त किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा मेहदावल थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना के सभी पटलों/अनुभागों का निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों के सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव, पटल से संबंधित पत्रावलियों के नियमानुसार व त्वरित निस्तारण, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित कार्यालय/पटल सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने थाना परिसर में नियमित साफ-सफाई के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मेहदावल रविकांत चैबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदमन सिंह, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा एवं थाना प्रभारी मेहदावल सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
