डीएम आलोक कुमार नें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जिगिना का किया औचक निरीक्षण
डीएम नें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जिगिना का किया औचक निरीक्षण
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार नें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जिगिना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय पर नियुक्त चिकित्सक डा0 देशदिनकर त्रिपाठी कार्यरत पाये गये। चिकित्सालय पर एक फर्मासिस्ट एवं 2 वार्डव्वाय उपस्थित पाये गये। चिकित्सालय में चिकित्सक की कार्यशैली एवं चिकित्सीय व्यवस्था अच्छी पायी गयी। जिलाधिकारी नें चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता, इमरजेन्सी व्यवस्था, साफ-सफाई एवं मरीजों की सुविधा के दृष्टिगत उपलब्ध संसाधनों क बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने निर्मित आयुष्मान आरोग्य केंन्द्र का भी जिलाधिकारी नंे निरीक्षण करने पर पाया कि यह केन्द्र दो वर्ष पहले ही बना है। लेकिन अभी तक संचालित नही है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारी को आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
