डायल 112 का संदेश, हर वर्ग तक सुरक्षा का भरोसा
एसपी के निर्देशन में डायल 112 का संदेश, हर वर्ग तक सुरक्षा का भरोसा
-डायल 112 टीम नें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, धनघटा तहसील और नाथनगर चैराहा पर चलाया व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी डायल 112 प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अमित कुमार शुक्ला मुख्यालय 112 लउनऊ, प्रभारी निरीक्षक डायल 112 राहुल सिंह यादव व टीम द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद, धनघटा तहसील परिसर, नाथनगर चैराहा पर नुक्कड़ नाटक व एलईडी वैन पर प्रदर्शित जागरूकता संदेशों और प्रत्यक्ष संवाद द्वारा लोगों को डायल 112 सेवा से जोड़ने का काम किया। सुरक्षा को लेकर जागरूकता तभी असरदार होती है, जब जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचे और भरोसा मजबूत हो। इसी उद्देश्य के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा यूपी-112 ने द्वारा जनपद में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया।
“जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ” थीम पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता, महिला सुरक्षा और बुजुर्गों के लिए उपलब्ध विशेष सेवाओं की जानकारी दी गई। यह 2 दिवसीय अभियान प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूपी-112 की टीम ने नुक्कड़ नाटक और संवादात्मक सत्र के जरिए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।
छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने से पुलिस सहायता किस तरह मौके तक पहुंचती है। एलईडी वैन पर प्रदर्शित जागरूकता संदेशों ने कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम और महिला सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं को सरल भाषा में समझाया गया। जागरुकता के क्रम में धनघटा तहसील परिसर में यूपी-112 की टीम द्वारा तहसील में कार्यरत कर्मचारियों, आगंतुक नागरिकों, महिलाओं और बुजुर्गों से सीधे संवाद किया।
एलईडी वैन और संवादात्मक प्रस्तुति के माध्यम से कॉल रिस्पॉन्स प्रक्रिया, महिला सुरक्षा के लिए नाइट एस्कॉर्ट सेवा और सुरक्षित सहायता प्राप्त करने की विधि को सरल भाषा में समझाया गया। थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत नाथनगर चैराहा पर यूपी-112 की टीम द्वारा राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को रोककर आपात सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान बुजुर्गों के लिए संचालित सवेरा योजना पर विशेष फोकस रहा। टीम द्वारा मौके पर ही योजना की उपयोगिता, पंजीकरण प्रक्रिया और मिलने वाली सुरक्षा सहायता को स्पष्ट किया। एलईडी वैन पर प्रदर्शित जागरूकता संदेशों और प्रत्यक्ष संवाद ने लोगों को सेवा से जोड़ने का काम किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
