जिला बदर अभियुक्त को पुलिस नें किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष मेहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम नें चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर 10 गुण्डा एक्ट में वांछित व जिलाबदर घोषित किए गये
जिला बदर अभियुक्त को पुलिस नें किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष मेहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम नें चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर 10 गुण्डा एक्ट में वांछित व जिलाबदर घोषित किए गये अभियुक्त परशुराम पुत्र कोईल निवासी तुलसीपुर थाना मेहदावल को उसके घर से जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 503/2025 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत किया।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त को जिला प्रशासन द्वारा छः माह की अवधि के लिए से जिलाबदर का आदेश दिया था। अभियुक्त को इस आदेश का तामिला भी आदेशोपरान्त करवा दिया था, उसके उपरान्त भी अभियुक्त जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था। जिलाबदर आदेश के उल्लंघन के क्रम में थाना मेंहदावल पुलिस नें उक्त अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। इस दौरान उपनिरीक्षक लालमणि यादव, सिपाही अंकेश यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
