जयप्रकाश दूबे कोतवाली खलीलाबाद, दिलीप सिंह धनघटा के बने नये प्रभारी
जयप्रकाश दूबे कोतवाली खलीलाबाद, दिलीप सिंह धनघटा के बने नये प्रभारी
जयप्रकाश दूबे कोतवाली खलीलाबाद, दिलीप सिंह धनघटा के बने नये प्रभारी
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्थ रखने के उद्देश्य से धनघटा थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे को कोतवाली खलीलाबाद का नया प्रभारी बनाया है। जबकि उनके स्थान पर पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को धनघटा का नया प्रभारी नियुक्त किया है। मालूम हो कि एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन नें जनपद बस्ती के थाना पैकवलिया पर तैनात रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष पंकज पाण्डेय को एक मामले में दोषी पाये जाने पर निलम्बित कर दिया। बताया जाता है कि पंकज पाण्डेय जब पैकवलिया थाने पर तैनात रहे तैनाती के दौरान एक लड़की के लापता होने के मामले में पीड़ित परिजन ने पुलिस की लापरवाही की शिकायत की थी। जिसमें एडीजी ने जाॅच करायी थी जाॅच रिपोर्ट के आधार पर पंकज पाण्डेय को निलम्बित कर दिया गया। फिलहाल सूत्रो की बातो को माने तो जिले के कई थानाध्यक्षो तथा चैकी प्रभारियो की कुर्सी पर तलवार लटक रही है। हाल ही में उनका स्थानान्तरण हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
