छत के रास्ते घर में घुसकर जेवरात व डेढ़ लाख नगदी चोरी
छत के रास्ते घर में घुसकर जेवरात व डेढ़ लाख नगदी चोरी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र पुलिस चौकी मगहर अन्तर्गत ग्राम कोड़री निवासी अहमद रजा पुत्र मोहम्मद अफजल के घर 29 व 30 जुलाई की देर रात अज्ञात चोरो ने छत के रास्ते से घर में घुसकर लाखो रूपये का सामान चुरा लिया। कोतवाली खलीलाबाद में दिए गये तहरीर में अहमद रजा ने लिखा है कि 29 व 30 की रात जब वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे अज्ञात चोरो ने घर में घुसकर अलमारी व बाक्स में रखे सोने चांदी के गहने व करीब डेढ़ लाख रूपये नगद चुरा लिया। घटना की सूचना गृहस्वामी को सुबह जगने पर हुआ। उसी दौरान लोगो से पता चला की गॉव के ही मोहम्मद शमी पुत्र मोहम्मद जिकरी के घर भी चोरो ने चोरी का असफल प्रयास किया। बताया जाता है कि मोहम्मद शमी के घर वालो के जगने के कारण चोर भाग गये। घटना की जानकारी होने पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने सहयोगियो के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त किया। घटना स्थल पर फोरेसिंक टीम के साथ पुलिस गहनता से जॉच कर परिवार के लोगो के साथ भी जानकारी लिया। सूत्रो के अुनसार घटना स्थल का निरीक्षण सीओ खलीलाबाद प्रियम राज शेखर व कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने किया तथा चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि घटना का तत्काल पर्दाफाश कर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जाये। चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अभियुक्तो को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जायेगा। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 305ए व 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

