चैथा गोतस्कर मुठभेड़ के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया है। घटना सोमवार को थाना दुधारा पर मु0अ0स0 08/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत अभियोग में गौकशी में वांछित 25 हजार रु0 ईनामिया अभियुक्त अनीश पुत्र मोहम्मद नईम निवासी करमाखान थाना दुधारा के इस्लामाबाद से करमाखान जाने वाली सड़क पर नहर के किनारे होने की सूचना मिल
चैथा गोतस्कर मुठभेड़ के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, थाना दुधारा पुलिस व एसओजी टीम नें कार्यवाही करते हुए सोमवार को गौकशी में वांछित ईनामिया अभियुक्त अनीश पुत्र मोहम्मद नईम निवासी करमाखान थाना दुधारा को इस्लामाबाद से करमाखान जाने वाली सड़क के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया है। घटना सोमवार को थाना दुधारा पर मु0अ0स0 08/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत अभियोग में गौकशी में वांछित 25 हजार रु0 ईनामिया अभियुक्त अनीश पुत्र मोहम्मद नईम निवासी करमाखान थाना दुधारा के इस्लामाबाद से करमाखान जाने वाली सड़क पर नहर के किनारे होने की सूचना मिल
-थानाध्यक्ष दुधारा का लाया प्रयास रंग
सूचना पर थाना दुधारा पुलिस व एसओजी टींम द्वारा समय करीब 2.20 बजे सुबह में घेराबन्दी करके अभियुक्त को बार-बार आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया परन्तु अभियुक्त ने आत्मसमर्पण न करके गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस के ऊपर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया गया जिससे अभियुक्त अनीश के बायें पैर में गोली लगी है। अभियुक्त के पास से 1 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 2 खोखा कारतूस .315 बोर, 1 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। जिसके उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है, नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधाराध्यक्ष अरविन्द शर्मा मय टीम, प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय कुमार सिंह मय टीम के साथ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
