गैगेस्टर एक्ट में 15 हजार का इनामी आरोपी को खलीलाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Feb 9, 2026 - 17:23
गैगेस्टर एक्ट में 15 हजार का इनामी आरोपी को खलीलाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैगेस्टर एक्ट में 15 हजार के इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व मे रविवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 794/2025 धारा 2(इ)(प)/3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 15 हजार रुपया के ईनामियां वांछित अभियुक्त राजपाल प्रजापति पुत्र रामजी प्रजापति निवासी जगतबेला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को छपिया छितौना रोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की बढोत्तरी की। पीड़िता द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि मै बरदहिया बाजार से सामान लेकर ई रिक्शा से जा रही थी कि दो व्यक्ति मोटरसाईकिल से आये तथा मंगलसूत्र झपट्टा मार कर चले गये थे, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 260/2025 धारा 304(1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया था। उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध 15 हजार रुपया का ईनाम घोषित था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा, उपनिरीक्षक शोभनाथ, सचिन्द्र नाथ राय, दीवान प्रदीप सिंह विशेन, अरूण प्रजापति, सिपाही भीम कुमार, सिपाही आनन्द कुमार पटेल मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952