गांजा के साथ महिला को गिरफ्तार, बेलहर कला थाना का मामला
गांजा के साथ महिला को गिरफ्तार, बेलहर कला थाना का मामला
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र में 600 ग्राम अवैध गांजा और 730 रुपये नकद के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दासडीह चौराहे के पास 10 जून 2026 को की गई। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश में, सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। यह टीम संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग और क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गिरफ्तार की गई अभियुक्ता की पहचान रिंकी पत्नी अमन, निवासी दासडीह, थाना बेलहरकला, के रूप में हुई है। उसे दासडीह चौराहे के पास से पकड़ा गया।
पुलिस ने उसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा और गांजा बिक्री के 730 रुपये बरामद किए। अभियुक्ता के खिलाफ बेलहरकला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राधेश्याम, हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश चौरसिया और महिला कांस्टेबल शिवांगिनी पाठक शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

