कोतवाली पुलिस नें चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस नें चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय नें शुक्रवार को मु0अ0सं0 948/2025 धारा 331(4),305(ं) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 अयान पुत्र मो0 अरसद निवासी सवापार वार्ड नं0 1 हरिहरपुर थाना महुली को चोरी के 1 अदद मोबाइल व 5 अदद साड़ी, 1 अदद आधारकार्ड के साथ नौरंगिया मैनसिर नहर पुलिस के पास से गिरफ्तार किया। बीते 15 अक्टूबर 2025 को वादी सौरभ शुक्ल पुत्र वृजेन्द्र शुक्ल निवासी बेलपोखरी थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बीते 13 अक्टूबर 2025 को वादी के घर में रात के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 948/2025 धारा 331(4),305(ं) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामाश्रय यादव, धर्मनाथ यादव, दीवान रामभवन गुप्ता, सिपाही मनीष प्रभात मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
