कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरो का हौंसला बुलन्द 

Mar 6, 2026 - 19:39
Mar 7, 2026 - 21:19
कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरो का हौंसला बुलन्द 


कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरो का हौंसला बुलन्द 
-नेदुला बाईपास पर बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे गेहू चोरी का पुलिस ने नही लगा पाया सुराग
-पीड़ित के तहरीर देने के 36 घण्टे बाद भी पुलिस ने घटना स्थल का नही किया मुआयना 
-योगी जी के मंशा को कुचलने का काम कर रही कोतवाली पुलिस 


संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में मारपीट, चोरी जैसी घटनाए आम बात हो गयी है, लेकिन पुलिस अपना सिहंासन डुलाने का नाम नही ले रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र कटबन्ध निवासी रवीन्द्र प्रताप सिंह नें बृहस्पतिवार को 40 किलो गेहूॅ आटा चक्की पर पिसाने के लिए अपने घर से लेकर नेदुला बाइपास स्थिति बैंक चौराहे जाने वाली सड़क पर पुलिया के सहारे खडा किए और किसी काम के लिए वहां से चले गये। रवीन्द्र प्रताप सिंह के हटते ही किसी चोर नें गेहू की बोरी लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। लगभग 10 मिनट बाद जैसे ही रवीन्द्र प्रताप सिंह अपने साइकिल के पास पहुंचे तो देखा कि गेहूॅ का बोरी गायब है। पीड़ित नें तत्काल इधर-उधर गेहू की बोरी खोजने का प्रयास किया लेकिन कोई पता नही चल पाया। पीड़ित रवीन्द्र प्रताप सिंह नें घटना की लिखित तहरीर कोतवाली प्रभारी खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे को देर शाम बृहस्पतिवार को दिया।

कोतवाली प्रभारी ने पीड़ित के तहरीर को गोला चौकी इंचार्ज खलीलाबाद को भेजकर निर्देशित किया की मौके का मुआयना कर घटना का पर्दाफाश करे। लेकिन चौकी इंचार्ज गोला 24 घण्टे बाद भी मौके का निरीक्षण करना उचित न समझा। कई बार फोन करने के बाद पीड़ित को मोबाइल नम्बर पर फोन करके घटना की जानकारी लिया। इसी से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि योगी की पुलिस चोरी रोकने के लिए कितना प्रयासरत है। सबसे मजे की बात यह है कि इस घटना को लेकर कोतवाली प्रभारी खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे को पाॅच बार दूरभाष के जरिए अवगत कराया लेकिन वह भी घटना को गंभीरता से नही लिए। वही चौकी इंचार्ज गोला से जब इस बारे में बात किया उन्होने कहा कि पीड़ित से बात किया हूॅ।

इंचार्ज इन्द्रभूषण सिंह से जब यह पूछा गया कि मौके पर पहुंचकर घटना का जाॅच अब तक क्यो नही किए उस पर चौकी इंचार्ज इन्द्र भूषण सिंह खामोश हो गये। हालां कि पीड़ित नें घटना की लिखित जानकारी पुलिस अधीक्षक देने का निर्णय लिया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952