कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें 10 हजार के ईनामियां वाँछित गोतस्कर को किया गिरफ्तार
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें 10 हजार के ईनामियां वाँछित गोतस्कर को किया गिरफ्तार
-जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर लुक छिप कर जनपद में कर रहा था निवास
संतकबीरनगर। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 986/2023 धारा 457/380/511 भादवि में 10 हजार रु0 के ईनामियां, 10 गुण्डा एक्ट में वांछित व जिलाबदर घोषित किए गये अभियुक्त अरशद बंजारा पुत्र मो0 अफजल उर्फ मदारी निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कठार थाना कोतवाली खलीलाबाद को जनपदीय सीमा के अन्तर्गत कबीर चौरा मगहर रोड काला गेट हाइवे के पास से जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 036/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा निवारण अधिनियम 1970 पंजीकृत किया गया। विदित हो कि उक्त अभियुक्त को जिला प्रशासन द्वारा छः माह की अवधि के लिए से जिलाबदर का आदेश दिया था। अभियुक्त को इस आदेश का तामिला भी आदेशोपरान्त करवा दिया था, उसके उपरान्त भी अभियुक्त जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था। जिलाबदर आदेश के उल्लंघन के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी चौकी मगहर मनीष कुमार जायसवाल, चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट अशोक कुमार दूबे, सिपाही रमेश यादव, उमेश यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
