कोतवाली खलीलाबाद नें चैपाल के माध्यम से किया जागरूकता कार्यक्रम
कोतवाली खलीलाबाद नें चैपाल के माध्यम से बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर किया जागरूकता कार्यक्रम
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद प्रमोद कुमार यादव व एंटी रोमियो टीम के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत ग्राम बघौली में महिला सशक्तिकरण चैपाल एवं बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम की महिलाओं, बहु-बेटियों एवं बालिकाओं को एकत्रित कर चैपाल के माध्यम से मिशन शक्ति 5.0 अभियान एवं शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि शामिल रहीं। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जैसे वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि। चर्चा के दौरान गुड टच बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी विस्तृत रूप से वार्ता की गई तथा उपस्थित महिलाओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
