कर्मठ नेतृत्व की मिसाल बने थाना प्रभारी रजनीश राय

कर्मठ नेतृत्व की मिसाल बने थाना प्रभारी रजनीश राय

Jan 6, 2026 - 18:52
कर्मठ नेतृत्व की मिसाल बने थाना प्रभारी रजनीश राय

कर्मठ नेतृत्व की मिसाल बने थाना प्रभारी रजनीश राय

संतकबीरनगर। महुली थाना प्रभारी रजनीश राय पुलिस विभाग में उस अधिकारी के रूप में पहचाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्य, व्यवहार और परिणामों से न केवल वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास जीता, बल्कि आम जनमानस के बीच भी पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित की। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जिस दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने कार्य किया, वह प्रशंसनीय ही नहीं, प्रेरणादायी भी है। रजनीश राय को पहली बार तत्कालीन पुलिस कप्तान सत्यजीत गुप्ता नें बेलहर कला थाने की कमान सौंपी गई थी। यह विश्वास किसी साधारण कारण से नहीं था, बल्कि एक उम्मीद थी कि वे कठिन परिस्थितियों में भी पुलिस की गरिमा बनाए रखेंगे। फरवरी 2024 में बेलहर कला थाना क्षेत्र में हुई लगभग सात लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। इस चुनौतीपूर्ण मामले में थाना प्रभारी रजनीश राय ने न केवल त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 80 प्रतिशत धनराशि की बरामदगी सुनिश्चित की, बल्कि हॉफ एनकाउंटर के माध्यम से अपराधियों के हौसले भी पस्त कर दिए। 

-परिणामों से जीता भरोसा, पुलिस की छवि को दी नई पहचान

यह कार्रवाई पुलिस कप्तान के विश्वास पर खरा उतरने का प्रमाण बना। यही नहीं, मार्च माह में बेलहर थाना क्षेत्र में घटित एक ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा कर उन्होंने पुलिस विभाग का नाम रोशन किया। बिना किसी ठोस सुराग के हत्या की गुत्थी सुलझाना आसान नहीं था, लेकिन सूझबूझ, टीमवर्क और सतर्क विवेचना के बल पर उन्होंने इस जटिल मामले को सुलझाकर यह सिद्ध कर दिया कि वे केवल आदेशों का पालन करने वाले अधिकारी नहीं, बल्कि परिणाम देने वाले नेतृत्वकर्ता हैं। उनकी इसी कार्यकुशलता और ईमानदार छवि से प्रभावित होकर पुलिस कप्तान संदीप मीणा ने महुली जैसे संवेदनशील थाने का प्रभार दूसरी बार रजनीश राय को सौंपा। महुली में भी उन्होंने अपनी कार्यशैली से यह साबित कर दिया कि भरोसा यूं ही नहीं किया गया था। थाना क्षेत्र में हुई दो लूट की घटनाओं का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर उन्होंने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून से बचना आसान नहीं है। इसके साथ ही मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कुल सात प्रभावी कार्रवाइयों को अंजाम देकर उन्होंने नशा तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

यह कार्रवाई समाज को नशे और अपराध से मुक्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है। अपने लगभग नौ महीने के कार्यकाल में थाना प्रभारी रजनीश राय ने केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं किया, बल्कि आम जनमानस के साथ संवाद स्थापित कर पुलिस और जनता के बीच की दूरी को भी कम किया। उनकी विनम्रता, निष्पक्षता और संवेदनशील व्यवहार के कारण लोगों का पुलिस के प्रति नजरिया बदला और सहयोग की भावना बढ़ी। निस्संदेह, थाना प्रभारी रजनीश राय की कार्यशैली यह दर्शाती है कि जब ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना एक साथ मिलती है, तो पुलिस केवल कानून का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज का भरोसेमंद रक्षक बन जाती है। उनकी यह कर्मठ यात्रा पुलिस विभाग की छवि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952