एसपी नें पॉच थानाध्यक्ष समेत 27 पुलिस कर्मियो के कार्य क्षेत्र बदले
एसपी नें पॉच थानाध्यक्ष समेत 27 पुलिस कर्मियो के कार्य क्षेत्र बदले
-मेंहदावल सर्किल के सभी थानाध्यक्ष तथा खलीलाबाद के दुधारा थानाध्यक्ष बदले
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना नें सोमवार की देर रात पॉच थानाध्यक्ष समेत 27 पुलिस कर्मियो के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है। कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार थानाध्यक्ष बखिरा निरीक्षक सतीश कुमार सिंह को प्रभारी रिट सेल, इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को प्रभारी थानाध्यक्ष मेंहदावल, अमित कुमार कुशवाहा थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा से थानाध्यक्ष दुधारा, अनिल कुमार थानाध्यक्ष बेलहर से पुलिस लाइन, राजीव कुमार यादव निरीक्षक अपराध कोतवाली खलीलाबाद को पुलिस लाइन अजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध कोतवाली खलीलाबाद, पूर्व में रहे कोतवाली के प्रभारी पवन कुमार पाण्डेय को प्रभारी आईजीआरएस/जनशिकायत प्रकोष्ठ सीसीटीएनएस/सीएम डैसबोर्ड सेल तथा निरीक्षक अजय कुमार सिंह प्रभारी स्वाट/एसओजी से प्रभारी सर्विलांस सेल, सुरेन्द्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष मेंहदावल से थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा, हरिकेश भारती प्रभारी चौकी लोहरैया से थानाध्यक्ष बेलहरकला, बीरबहादुर यादव पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी लोहरैया, अरविन्द शर्मा प्रभारी निरीक्षक दुधारा से थानाध्यक्ष बखिरा, रजनीश राय प्रभारी आईजीआरएस सेल प्रभारी स्वाट/एसओजी, दरोगा अभिमन्यु सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल से प्रभारी एण्टी थेप्ट सेल, राम आश्रय प्रसाद प्रभारी चौकी तामेश्वरनाथ से पुलिस लाइन, विनय कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ, राजीव कुमार सिंह चौकी प्रभारी बखिरा से पुलिस लाइन, दद्न राय प्रभारी आरटीसी से प्रभारी चौकी बखिरा, हबीब अहमद पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बसवारी, मोहम्मद एखलाख खान चौकी प्रभारी बसवारी से पुलिस लाइन, रामकुशल सिंह पचपोखरी से पुलिस लाइन तथा अमर नाथ यादव पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पचपोखरी भेजे गये है। एसपी ने सभी स्थानान्तरित कर्मचारियों को तत्काल नवनियुक्त स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
