एस आई आर फॉर्म भरने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं-उपजिलाधिकारी
एस आई आर फॉर्म भरने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं-उपजिलाधिकारी
बेलहर/संतकबीरनगर। मेंहदावल उप जिला अधिकारी संजीव कुमार राय ने बृहस्पतिवार को बेलहर ब्लॉक सभागार कक्ष में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा एडीओ पंचायत पंकज सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। उप जिला अधिकारी संजीव कुमार राय ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एस आई आर फॉर्म भरने के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में फॉर्म भरने और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, इसलिए अधिकारी व कर्मचारी समयबद्ध तरीके से कार्य निपटाएं। उप जिला अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी कर्मचारी लापरवाही करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ब्लॉक स्तरीय विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उप जिला अधिकारी संजीव कुमार राय खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा, एडीओ पंचायत पंकज कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
