एक सप्ताह भीतर ही टूटने लगी सड़क नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
एक सप्ताह भीतर ही टूटने लगी सड़क नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर व्लाक क्षेत्र नव निर्मित सड़क कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जगह-जगह सड़क टूटने लगी है पीठिया सुकरौली भिटवा जोड़ने वाली मार्ग का हाल में ही कार्य ठीकेदार द्वारा करवाया गया था लेकिन एक सप्ताह के पूरे नहीं हुए सड़क जगह जगह उखड़ने लगी है जिसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया आक्रोष ग्रामीणों की मांग है कि क्वालिटी की जांच कराकर ठीकेदार के खिलाफ कार्रवाई करवाई हो नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ आक्रोश जताया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। घटिया सामग्री और लापरवाही के चलते नई सड़क कुछ ही दिनों में खराब होने लगी, जिससे आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं। आए दिन बाइक और साइकिल सवार फिसलकर गिर रहे हैं, वहीं बरसात में स्थिति और भी बदतर होने की आशंका है। प्रदर्शन की अगुवाई श्रीराम वर्मा, राजेन्द्र आजाद, शिव कुमार, हीरा लाल चैधरी, लक्ष्मण गौड़, श्रीपत गौड़, सुभाष, संजू मौर्य, शिव नारायण मिश्रा, राजेश मौर्य, शतीस कुमार चैधरी सहित अनेक ग्रामीणों ने की।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया और सड़क को मानक के अनुसार दोबारा नहीं बनाया गया, तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल प्रदर्शन की सूचना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नही आयी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
