एक माह के अंदर न्यायालय नहीं पहुंचा तो होगी कुर्की
एक माह के अंदर न्यायालय नहीं पहुंचा तो होगी कुर्की
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन भीतरी टोला निवासी एक युवक की लंबे समय से न्यायालय में पेशी नहीं हो रही है जिसके लिए बेलहर पुलिस के साथ पुरानी बस्ती पुलिस ने घर पर कुर्की की नोटिस चश्पा किया तथा एक माह के अंदर न्यायालय न पहुंचने पर कुर्की की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है रविशंकर पुत्र राजाराम के ऊपर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है जिसके लिए वारंट भी जारी हुआ लेकिन आरोपित न्यायालय में पेश नहीं हो रहा है। उक्त मामले से परेशान वरिष्ठ उपनिरीक्षक मृत्युंजय यादव थाना पुरानी बस्ती ने मय फोर्स पहुंचकर थाना बेलहर कला के कांस्टेबल संतोष चैहान के साथ वार्ड नंबर तीन भीतरी टोला के सभासद लक्ष्मण कनौजिया,आरोपित की भाभी रेखा पत्नी राजकुमार के साथ डुग्गी मुनादी करते हुए नोटिस चश्पा किया तथा एक माह के अंदर थाना पुरानी बस्ती या न्यायालय में आरोपित उपस्थित नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
