आबकारी टीम व धनघटा पुलिस नें अवैध कच्ची शराब किया नष्ट
आबकारी टीम व धनघटा पुलिस नें अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध चलाया अभियान
-10 भट्ठी व 18 कुंटल लहन तथा 70 ली0 अवैध कच्ची शराब किया नष्ट
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभार बस्ती सत्य प्रकाश पांडे की टीम तथा प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयप्रकाश दूबे की संयुक्त टीम द्वारा मय पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री व परिवहन के संबंध में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत मांझा क्षेत्र ग्राम तुर्कवलिया में अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें 13 अदद भट्टी, 18 कुंतल लहन व बनी कच्ची शराब करीब 70 लीटर को नष्ट किया गया।
आबकारी टीम आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभार बस्ती सत्य प्रकाश पांडे, सहायक आबकारी आयुक्त के पी चैधरी, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयप्रकाश दूबे, चैकी प्रभारी बिड़हरघाट लालबिहारी निषाद मय टीम, चैकी प्रभारी जगदीशपुर उपनिरीक्षक विनोद यादव मय टीम मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
