आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वंडरबाक्स से कराया गया परिचित
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वंडरबाक्स से कराया गया परिचित
-मानवीय मूल्य और संस्कार से परिपूर्ण हो शिक्षा - बी.एस.ए.
मेंहदावल/संतकबीरनगर। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित न होकर मानवीय मूल्य और संस्कार से परिपूर्ण होना चाहिए। बीआरसी सांथा पर चल रहे दो दिवसीय वंडरबॉक्स प्रशिक्षण के अंतिम दिन शुक्रवार को को-लोकेटेड विद्यालयों के नोडल अध्यापकों और सम्बन्धित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्बोधित करते हुए बीएसए अमित कुमार सिंह ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने बताया कि प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों को दिए जाने वाले खेल- खेल में शिक्षा और इसके लाभ तथा गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संस्कारित और मानवीय शिक्षा पर बल देने के लिए कहा।
वर्तमान शैक्षिक सत्रांत के पश्चात प्री प्राइमरी व बालवाटिका के शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन उनके नजदीकी प्राइमरी विद्यालयों में कराने के साथ ही उन्होंने अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार पर भी चर्चा किया। प्रशिक्षक-संदर्भदाता विजय पाण्डेय व रतनलाल वर्मा ने वंडर बॉक्स प्रशिक्षण में करके सीखो के विषय पर आधारित अनेक क्रियाकलापों वर्ण परिचय,अंक पहचान,चेहरों की पहेली,ग्रिड शीट,सुडोकू पहेली आदि रोचक गतिविधियों से परिचित कराया। बीआरसी साँथा के सभागार में चल रहे इस प्रशिक्षण में वंडरबॉक्स में उपलब्ध कराए गए सभी किट्स का प्रयोग कैसे करें समेत कई विषयों पर विस्तार से गतिविधियां कराई गई।
प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर बीईओ श्रीमती गरिमा यादव ने सभी अध्यापकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि सभी को लोकेटेड आंगनबाड़ी में वंडरबॉक्स का प्रयोग समस्त नोडल और कार्यकत्रियों द्वारा अवश्य किया जाए। ताकि बच्चे इससे करके सीखें व लाभान्वित हों। प्रशिक्षण में अच्छी गतिविधि करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य संदर्भदाता विजय पाण्डेय व रतनलाल वर्मा, वंदना मिश्रा, ऊषा देवी,धनंजय अग्रहरि,शिवसहाय पाण्डेय,एजाज अहमद, राजन, नीलम शर्मा,फिरदौस जहां आदि उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
