अपने आप को इतना काबिल बनाओ की सफलता तुम्हारे पीछे घूमें-संजय द्विवेदी
अपने आप को इतना काबिल बनाओ की सफलता तुम्हारे पीछे घूमें-संजय द्विवेदी
अपने आप को इतना काबिल बनाओ की सफलता तुम्हारे पीछे घूमें-संजय द्विवेदी
-लर्निंग ट्यूनिंग प्रोग्राम के तहत पीएमश्री संविलियन महुआरी के 40 छात्र-छात्राओं का दल ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा का किया भ्रमण
सेमरियावां/संतकबीरनगर। सोमवार को युग्मन कार्यक्रम के तहत पीएमश्री संविलियन महुआरी के 40 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक अध्ययन के लिए ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा का भ्रमण किया। टीम का नेतृत्व पी एम श्री विद्यालय महुआरी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार अनिल ने किया। महुआरी व दुधारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं है, वह कठिन परिश्रम से ही मिलती है। अपने आप को इतना काबिल बनाओ की सफलता तुम्हारे पीछे घूमें।
इसके पूर्व प्रधानाचार्य ने एक-एक छात्रों से व्यक्तिगत परिचय किया और उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। विद्यालय भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की प्रयोगशालाओं, खेलकूद की गतिविधियों का बारीकी से अध्ययन किया। बच्चों ने विज्ञान प्रयोगशाला में सूक्ष्मदर्शी से संबंधित सवाल किये। बच्चों ने हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, शाटपुट, जेबलिंग, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट,बैडमिंटन आदि खेलों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
दुधारा व महुआरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्काउट गाइड के कौशल को भी आपस में साझा किया। बच्चों ने विद्यालय के शिक्षण कक्ष में लगे सीसी कैमरा और उसकी मॉनिटरिंग सिस्टम से संबंधित सवाल भी किये। विद्यालय की तरफ से सभी छात्राओं को जलपान कराया गया। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी,मनोज कुमार अनिल, आनंद प्रकाश, अशोक श्रीवास्तव, छात्र अनिकेश कुमार, मुहम्मद इस्तियाक, फसीयुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, ओजैर अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, हकीमुल्लाह, अखिलेश कुमारी, जुनैद अहमद, रफी अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
