6 वर्षीय बालक के पेट में घुसी सरिया
खेलते समय सांगठ निवासी 6 वर्षीय बालक के पेट में घुसी सरिया, हालत गंभीर
#संतकबीरनगर बघौली ब्लाक क्षेत्र के सांगठ गांव निवासी एक 6 वर्षीय बालक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार अंश नामक बालक गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह जमीन से बाहर निकली लोहे की सरिया पर गिर गया, जिससे सरिया उसके पेट में घुस गई। हादसे के बाद बालक की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बालक का इलाज शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार घायल बालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे डॉ की निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
